• Thu. Mar 12th, 2026

बस्तर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज: बिहान समूह की दीदियों ने संभाली कमान…..

ByPreeti Joshi

Aug 7, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आजादी का अमृत महोत्सव, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जगदलपुर, #जिला पंचायत सीईओ, #जिले के बस्तर, #तोकापाल, #दरभा, #देश की आजादी, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रतीक जैन, #बकावंड, #बास्तानार, #बिहान, #ब्लॉकों, #भव्य आगाज, #राष्ट्रीय अभियान, #राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #लोहंडीगुड़ा, #वर्षगांठ, #समूह की दीदियों, #हर घर तिरंगा अभियान, #हरिस एस, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

जगदलपुर, 07 अगस्त, 2025

अमृत टुडे।  देश की आजादी की 79 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बस्तर जिले में हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज हो चुका है। कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के आह्वान पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) समूह की दीदियों ने इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की है।

जिले के बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुड़ा, जगदलपुर, दरभा, तोकापाल और बास्तानार ब्लॉकों में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत बिहान की दीदियों द्वारा तिरंगा फहराकर की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों और ग्रामवासियों को अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने का संदेश दिया। यह अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देश प्रेम, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। बिहान स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर तिरंगा लहराकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने जोर दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आजादी का प्रतीक है, जिसे घर पर फहराकर हम अपने देश के प्रति कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त कर सकते हैं।

बिहान समूह की दीदियों ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में वे रंगोली बनाने और रैलियां निकालने जैसे रचनात्मक तरीकों का उपयोग कर संदेश प्रसारित कर रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बन सकें।

Leave a Reply