• Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मातृत्व का उत्सव हरियाली के साथ

रायपुर, अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज एमसीएच कालीबाड़ी में 14, उरला में 01, बिरगांव में 03, तिल्दा में 02, धरसीवां ब्लॉक में 03 अभनपुर में 04, आरंग में 02, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुड़ियारी में 02, तथा एम्स अस्पताल में 06 कुल 40 प्रसूता महिलाओं को 200 पौधे भेंट किये गये।

यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखता है।

Leave a Reply

You Missed