• Wed. Apr 1st, 2026

“ग्रीन आर्मी ने पॉलिथिन रूपी रावण का भव्य दहन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया”…..

ByPreeti Joshi

Oct 2, 2025 ##Chhattisgarh, ##Green Army, ##NEWS, ##आयोजन, ##कार्यक्रम, ##छत्तीसगढ़, ##रायपुर, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #आज की ताजा खबर, #आरती एवं पूजन, #आज़ाद चौक, #इंडिया न्यूज़, #कंकाली मंदिर, #कंकाली माता मंदिर दर्शन, #खबरछत्तीसगढ़, #गौ माता पर कहर, #ग्रीन आर्मी, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जनजागरूकता की, #जागरूकता का संदेश, #तत्पश्चात, #दशहरा, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पन्नी, #पर्यावरण, #पर्यावरण संरक्षण, #पाउच, #पॉलिथिन रूपी रावण, #पोस्टर, #फव्वारा चौक, #बजरंग मंदिर, #बैनर, #ब्राह्मण पारा, #भव्य जनजागरण रैली, #माँ दुर्गा, #रैली, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #शस्त्र पूजन, #सत्ती बाजार, #हिंदीछत्तीसगढ़, #होर्डिंग्स, #“पॉलिथिन रूपी रावण दहन”, #“पॉलीथिन, #“प्रकृति के दुश्मन
Spread the love

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025

अमृत टुडे। ग्रीन आर्मी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में लगातार छठे वर्ष “पॉलिथिन रूपी रावण दहन” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज प्रातः 8:30 बजे ब्राह्मण पारा, रायपुर से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आरती एवं पूजन से हुई। तत्पश्चात ब्राह्मण पारा चौक से निकली भव्य जनजागरण रैली सत्ती बाजार, फव्वारा चौक, बजरंग मंदिर होते हुए कंकाली मंदिर पहुँची। कंकाली माता मंदिर दर्शन के पश्चात कंकाली माता शस्त्रागार (जो वर्ष में केवल दशहरा के अवसर पर खुलता है) में शस्त्र पूजन किया गया। तत्पश्चात रैली आज़ाद चौक पहुँची।

रैली मार्ग पर लगाये गए आकर्षक बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स ने जनता का ध्यान खींचा। रैली के दौरान लोगों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश साझा किया। नारे “पॉलीथिन जहर है, गौ माता पर कहर है” और “प्रकृति के दुश्मन तीन – पाउच, पन्नी, पॉलीथिन” पूरे मार्ग में गूंजते रहे और लोगों का ध्यान आकर्षण का केंद्र बने।

आज़ाद चौक में पॉलिथिन रूपी रावण दहन का आयोजन हुआ, जो पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के पदाधिकारी, सदस्य, पर्यावरण प्रेमी तथा दिशा कॉलेज रामनगर, कोटा के विद्यार्थी शामिल हुए। लगभग 100 लोग इस अभियान का हिस्सा बने और उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।

ग्रीन आर्मी के सदस्य वर्षभर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता और जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। संस्था विगत 8 वर्षों से लगातार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और पर्यावरण बचाने की दिशा में काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा –
“पॉलिथिन हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इसके उपयोग से मिट्टी, जल और हवा प्रदूषित हो रही हैं, और कैंसर, चर्म रोग और कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। हमें इसे तुरंत बंद करके स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना होगा।”

रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने कहा –
“हमें पॉलिथिन के कारण होने वाले स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरे को समझते हुए तुरंत कपड़े और कागज के थैले अपनाने चाहिए। यह हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का जरुरी कदम है।”

कार्यक्रम का समापन जलपान एवं दशहरा मिलन के साथ हुआ।

आज के कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों का मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You Missed