• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

“सेंट मैरी चर्च टाटीबंद में क्रिसमस उत्सव, यीशु के जन्म, इम्मानुएल और मानवता के प्रति ईश्वर के प्रेम पर खास संदेश”

रायपुर, 25 दिसम्बर 2025

अमृत टुडे। फादर जॉर्ज मैरी क्लारेट ने टाटीबंध स्थित संत मेरी चर्च से क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु स्वयं ईश्वर हैं, जिन्होंने मनुष्य रूप धारण कर हमारे बीच निवास किया और आज भी ‘इम्मानुएल’ यानी ‘ईश्वर हमारे साथ’ के रूप में उपस्थित हैं।

उन्होंने कहा कि क्रिसमस किसी एक धर्म का त्योहार नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रेम और मानव भाईचारे का पर्व है, जो हम सबको एक ही परिवार के भाई–बहन के रूप में जोड़ता है।

विवरण :: *सेंट मैरी चर्च,* टाटीबंध (जिसका निर्माण 1965 में हुआ और हाल ही में 24 नवंबर को रेनोवेशन के बाद पुनः उद्घाटन किया गया) से फादर जॉर्ज मैरी क्लारेट ने क्रिसमस के अवसर पर विशेष संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि चर्च में जलती रहने वाली ज्योति प्रभु यीशु की स्थायी उपस्थिति का प्रतीक है और क्रिसमस वास्तव में उस दिन की याद है जब ईश्वर ने शरीर धारण कर मनुष्य के रूप में दुनिया में आकर अपना प्रेम प्रकट किया।

फादर ने समझाया कि ‘अवतार’ और ‘शरीर धारण’ में अंतर है और यीशु का जन्म एक बार लिए गए मानव रूप में ईश्वर के हमारे साथ चलने–फिरने का चिन्ह है, जो हर धर्म और हर इंसान को भाईचारे में बांधता है। अंत में उन्होंने देश, दुनिया, चैनल से जुड़े सभी लोगों और दर्शकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

You Missed