• Mon. Sep 28th, 2026

“रायपुर के IPS अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को NSG में बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र सरकार का राज्य को पत्र”…..

Spread the love


“IPS जितेंद्र शुक्ला की NSG में तैनाती, गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार से शीघ्र रिलीव करने के निर्देश दिए”

रायपुर,29 दिसम्बर 2025

अमृत टुडे। रायपुर के प्रतिष्ठित आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला जो छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच से संबंधित हैं को हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि ग्रुप कमांडर का पद पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के समकक्ष माना जाता है।



इस नियुक्ति के संबंध में,
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को एक पत्र भेजा है,

जिसमें आग्रह किया गया है कि जितेंद्र शुक्ला को तत्काल रिलीव किया जाए, ताकि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को संभाल सकें।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी की त्वरित कार्यमुक्ति सुनिश्चित की जाए,

ताकि उन्हें एनएसजी की महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण भूमिका में शामिल किया जा सके।

Leave a Reply

You Missed