16 अप्रैल-30 मई स्व-गणना, UPSC स्टाइल परीक्षा कैलेंडर; विपक्ष पर कटाक्ष
जस्टिस देसाई कमेटी UCC ड्राफ्ट तैयार करेगी, किसी की स्वतंत्रता पर दखल नहीं
अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 16 अप्रैल 2026 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में जनगणना अभियान का शुभारंभ बताया। UCC के लिए रिटायर्ड जस्टिस देसाई की कमेटी बनेगी। कर्मचारी चयन मंडल पूरे साल का परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। 20 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी।
विवरण:: स्व-गणना 16 अप्रैल-30 मई तक मोबाइल से। प्रगणक 1-30 मई घर-घर। UCC पर सभी वर्गों से विचार, विधानसभा में बिल। तृतीय-चतुर्थ वर्ग पदों पर एक परीक्षा। कांग्रेस के ‘भ्रम’ पर- जनता का विश्वास उठ चुका।




