अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 22 अप्रैल 2026 । रायपुर की सड़कों से आवारा मवेशी-कुत्ते दूर। नगर निगम का सतत अभियान, ABC प्रोग्राम से नसबंदी-टीकाकरण।

विवरण: नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में आवारा मवेशियों को पकड़ने का विशेष अभियान सतत चलाया जा रहा है। पकड़े मवेशियों को कांजी हाउस/गौठान में रखा जा रहा, साथ ही दंडात्मक कार्रवाई हो रही। प्रमुख मार्ग, चौक-चौराहे व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर।

आवारा कुत्तों के लिए ABC (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर बैरन बाजार व सोनडोंगरी में पकड़ना, नसबंदी व टीकाकरण निरंतर। जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई, दैनिक मॉनिटरिंग के आदेश। संवेदनशील इलाकों में विशेष अभियान से सड़कों पर मवेशियों की संख्या घटी, दुर्घटनाएं रुक रही।
यह प्रयास शहरवासियों की सुरक्षा व सफाई सुनिश्चित कर रहा है।





