• Sat. Apr 25th, 2026

“केलो विहार के पात्र हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया संवाद और पट्टा वितरण”…..

Spread the love

प्रथम चरण में 103 पात्र सदस्यों का किया गया चिन्हांकन, विभिन्न श्रेणियों में भूमि आवंटन प्रक्रिया तेज

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 25 अप्रैल 2026 । वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति के पात्र सदस्यों को पट्टे वितरित किए।

विवरण:: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न श्रेणियों (2400, 1800, 1500, 1200, 960 वर्गफुट) में पट्टे प्रदान किए गए, जिनमें डॉ. धनराज प्रसाद साहू, दुलीचंद देवांगन, भवानी शंकर पटनायक आदि शामिल हैं।

प्रथम चरण में 103 हितग्राहियों की पहचान हुई है, जबकि शेष प्रकरणों पर कार्य जारी है। जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर रवि राही सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

amrittoday.in

Leave a Reply