• Fri. Jul 31st, 2026

पश्चिम जोन में 42 एनडीपीएस प्रकरणों के 399.576 कि.ग्रा. गांजा व अन्य नशीली दवाओं का विधिसम्मत नष्टिकरण…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

24 मई 2026 । रायपुर कमिश्नरेट (पश्चिम जोन) के विभिन्न थानों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत जप्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टिकरण सिलतरा स्थित जायसवाल पावर प्लांट में संपन्न हुआ। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश तथा केन्द्र सरकार, गृह मंत्रालय व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आदेश के अनुपालन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में की गई। कुल 42 प्रकरणों की सामग्री सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल विधि से नष्ट की गई।

विवरण :: रायपुर कमिश्नरेट (पश्चिम जोन) के अंतर्गत विभिन्न थानों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत जप्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टिकरण सिलतरा स्थित जायसवाल पावर प्लांट में किया गया। यह नष्टिकरण जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी, रायपुर द्वारा पुलिस मुख्यालय व केन्द्रिय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किया गया।


कार्यवाही में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (आज़ाद चौक) ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), तथा जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

नष्टिकरण से पूर्व पर्यावरण विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई तथा जन सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के मानदण्डों का सख्ती से पालन किया गया। पश्चिम जोन के कुल 42 एनडीपीएस प्रकरणों में जप्त मादक सामग्री में कुल 399.576 किलोग्राम गांजा, कुल 2.90 ग्राम ब्राउन शुगर और कुल 1,738 नग टैबलेट/कैप्सुल शामिल थीं। इन सभी को नियमानुसार पावर प्लांट के भट्ठी/फर्नेस में जलाकर विधिवत् नष्ट किया गया।

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध निरंतर संघर्ष का हिस्सा है और सार्वजनिक सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये ऐसी पारदर्शी व नियमबद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से नशीले पदार्थों संबंधी किसी भी जानकारी हेतु संबंधित थाना या राष्ट्रीय हॉटलाइन पर सूचित करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply