अमृत टुडे, रायपुर, छत्तीसगढ़
24 मई 2026: आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने अंतागढ़ विकासखंड की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा सामूहिक इस्तीफा को राज्य सरकार की प्रशासनिक असफलता और ग्रामीण उपेक्षा का प्रतीक बताया तथा आवश्यक बजट जारी न करने पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विवरण :: अंतागढ़ विकासखंड में 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा सामूहिक इस्तीफा आम आदमी पार्टी ने राज्य की ग्रामीण नीतियों और प्रशासनिक अक्षमता का स्पष्ट संकेत करार दिया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का कहना है कि पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धन नहीं मिलने से सड़क, पेयजल, नाली, आंगनबाड़ी और अन्य मूलभूत कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने पूछा कि किस सुशासन के नाम पर गांवों को उपेक्षित रखा जा रहा है और सरकार से मांग की है कि तत्काल विशेष बजट जारी कर ग्राम पंचायतों को वित्तीय अधिकार दिए जाएं, अन्यथा व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी दी गई है।




