अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
27 मई 2026 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी।
विवरण:: मुख्यमंत्री ने दिवंगत के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपनारायण सिन्हा का स्नेह, सरलता, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा।
रूपनारायण सिन्हा ने संगठन, जनसेवा, योग और भारतीय संस्कृति के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन राजनीतिक परिवार, संगठन और पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है और दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संगठन प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे और उन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।




