• Fri. May 29th, 2026

रायपुर प्रेस क्लब व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का 15 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर — पत्रकारों के लिए 1-15 जून, रामकृष्णा केयर…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

29 मई 2026 । रायपुर प्रेस क्लब व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की संयुक्त पहल पर पत्रकारों के लिए 1 से 15 जून तक रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल में 15 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा।

विवरण : रायपुर प्रेस क्लब एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार साथियों, प्रेस कर्मियों और सहयोगियों के लिये एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1 जून से 15 जून 2026 तक रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। शिविर के दौरान रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे और पत्रकारों के लिये कई आवश्यक जाचें उपलब्ध कराई जाएँगी। प्रमुख जाँचों में ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर, कम्पलीट ब्लड काउंट (CBC), लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी (ECG), थायराइड (TSH) तथा यूरिक एसिड शामिल हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि जांच सुचारू रूप से कराने के लिये पूर्व नियुक्ति (Appointment) अनिवार्य है। इस शिविर का लाभ उठाने के लिये आवश्यक ‘फ्री कूपन कार्ड’ का वितरण आज प्रेस क्लब में सदस्यों को किया गया। कूपन वितरण के अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ चेंबर से अमर गिदवानी व अनिल जोतसिंघानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन सदस्यों को कूपन नहीं मिला, उनके लिये यह कूपन 30 मई को आयोजित होने वाले ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ में प्रदान किया जाएगा।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा “भारतीय”, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू तथा भूपेश जांगड़े ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और इस 15 दिवसीय निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

You Missed