• Mon. Jun 1st, 2026

रायपुर में तालाब संरक्षण महाअभियान: ग्रीन आर्मी की जनभागीदारी से 11 तालाबों का पुनर्जीवन…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

31 मई 2026 । ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने तालाबों की सफाई, गहरीकरण तथा जलप्रणाली सुधार के लिए नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा; जनसहयोग से अभियान गति पकड़ा

विवरण:: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर शहर के तालाबों के संरक्षण, पुनर्जीवन व स्वच्छता हेतु व्यापक जनअभियान चलाया जा रहा है। संस्था ने हांडी तालाब (तात्यापारा), बंधवा तालाब (लाखेनगर), गोपिया डबरी (प्रोफेसर कॉलोनी मार्ग), महाराजबंध तालाब (पुरानी बस्ती), बदलवा तालाब (लाखेनगर), आमा तालाब-1 एवं आमा तालाब-2 (देवपुरी), राजा तालाब, कल्याण सागर (गदही) तालाब (रायपुरा), आत्मानंद तालाब (चौबे समता कॉलोनी) तथा भुईंया तालाब (टाटीबंध) सहित कुल 11 तालाबों में सफाई, गहरीकरण, पेड़ों की छंटाई और परिसर जीर्णोद्धार जैसे कार्य सक्रिय रूप से कराये जा रहे हैं।

अभियान के दौरान कल्याण सागर (गदही) तालाब में लगातार 15 सप्ताह, हांडी तालाब में 4 सप्ताह, भुईंया व आत्मानंद तालाब में 3-3 सप्ताह तथा महाराजबंध तालाब में 32 दिनों तक विशेष सफाई अभियान चला। कार्यों में पचरी सफाई, पेड़-पार की सफाई, पॉलीथिन व कचरा हटाना, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारना तथा तालाब परिसरों में गार्डन व बेंच आदि का जीर्णोद्धार शामिल रहा। कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा उत्पन्न करने के प्रयास हुए, परन्तु कार्यकर्ता संकल्पित रहे और अभियान सफलतापूर्वक जारी रहा।

प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि तालाब हमारी सांस्कृतिक व पर्यावरणीय धरोहर हैं, इसलिए इन्हें संरक्षित करना अनिवार्य है। रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, ब्लू विंग अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, ग्रीन विंग अध्यक्ष मोनिका बागरेचा, ब्राउन विंग अध्यक्ष संजय भौमिक व व्हाइट विंग अध्यक्ष श्याम बघेल सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सहयोग व नेतृत्व प्रदान किया। नगर निगम रायपुर व स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने भी अभियान में सक्रिय समर्थन दिया, जिसके लिए ग्रीन आर्मी ने आभार व्यक्त किया।

संस्था का संदेश है: “तालाब केवल जल स्रोत नहीं, हमारी आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं।” “स्वच्छ तालाब — स्वच्छ रायपुर” के संकल्प के साथ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

You Missed