• Sun. Aug 16th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

30 जून 2026 । धमतरी पुलिस ने नशे के विरुद्ध तीव्र कार्रवाई करते हुए सिहावा में छापेमारी कर ग्राम गिधावा निवासी महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी में 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा, नकद 2,650 रुपये और एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवरण :: पुलिस अधीक्षक, धमतरी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के निरोध हेतु विशेष अभियान जारी है। विश्वसनीय सूचना पर थाना सिहावा ने तत्काल टीम गठित कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संदिग्ध के आवास पर दबिश दी। तलाशी में पलंग के नीचे रखे थैले से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री की अवशेष राशि नकद 2,650 रुपये और एक की-पैड मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपित ने गांजा रखने तथा विक्रय के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई तथा आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। धमतरी पुलिस जनता से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना के लिए निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम से अविलम्ब संपर्क करें; सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

You Missed