• Wed. Jul 8th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर, छत्तीसगढ़

05 जुलाई 2026 । रायपुर में आयोजित महाराष्ट्र मंडल समारोाह में राज्यपाल रमेन डेका ने युवा चिकित्सक व चार्टर्ड अकाउंटेंटों को सेवा, ईमानदारी व समर्पण के लिए सम्मानीय सम्मान प्रदान किए तथा लोक भवन की ओर से मंडल को प्रदान की गई एंबुलेंस का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

विवरण :: महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने युवा चिकित्सकों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंटों के समर्पण और सार्वजनिक योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मानवता की सेवा है और चिकित्सक जीवन रक्षा तथा रोगी के साथ संवेदनशील संवाद के माध्यम से विश्वास स्थापित करते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट अब केवल लेखा-जोखा तक सीमित नहीं, वे व्यवसायी के मार्गदर्शक बनकर व्यापार व स्टार्टअप को संवर्धित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्यपाल ने पारिवारिक व्यापारों में नवाचार व उचित मार्गदर्शन से संभावनाएँ विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह के अवसर पर लोक भवन की ओर से महाराष्ट्र मंडल को प्रदत्त एंबुलेंस का लोकार्पण भी किया गया, जिससे आपातकालीन सेवाओं में मजबूती आएगी। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे, जिनके साथ यह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply