• Sat. Jul 11th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

10 जुलाई 2026 । भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संगठन की आंतरिक बातें सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए; उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांत मन, मधुर व्यवहार और सतत जनसंपर्क की अपेक्षा जताई तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने को भाजपा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।

विवरण :: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि घर के अंदर की बातें पान ठेले तक नहीं पहुंचनी चाहिए और संगठन की आंतरिक चर्चाओं को सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के पास सिर पर बर्फ, मुंह में शक्कर और पैरों में चक्र होना चाहिए, अर्थात उसे शांत स्वभाव, मधुर व्यवहार और निरंतर सक्रिय जनसंपर्क बनाए रखना चाहिए।

साय ने भाजपा को परिवार बताते हुए कहा कि मतभेद संभव हैं, लेकिन संगठन हित सर्वोपरि रहना चाहिए। उन्होंने अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील की। किरण सिंह देव ने भी संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया।

Leave a Reply