• Wed. Sep 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

16 जुलाई 2026 । छत्तीसगढ़ की जनजातीय सेवा और आदिवासी विकास के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाली पद्मश्री सम्मानित डॉ. बुधरी ताती को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। बस्तर की “बड़ी दीदी” के नाम से विख्यात बुधरी ताती ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विवरण: डॉ. बुधरी ताती वर्ष 2026 के लिए देशभर से चयनित पद्मश्री सम्मानित नागरिकों में शामिल हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा और सर्वांगीण विकास को समर्पित किया है। वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर उन्होंने सुदूर वनांचलों में शिक्षा की अलख जगाई और हजारों बेटियों के जीवन में ज्ञान तथा आत्मविश्वास का प्रकाश फैलाया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. बुधरी ताती ने कहा कि वे लगातार वनवासी क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और यह सम्मान पूरे बस्तर का सम्मान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि उनका जीवन और कार्य प्रदेश की बेटियों तथा जनजातीय समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Leave a Reply