• Thu. Sep 3rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे ,धमतरी छत्तीसगढ़

17 जुलाई 2026। धमतरी के ठेनही गांव में पीएम सूर्य घर‑मुफ्त बिजली योजना के तहत 142 किलोवॉट क्षमता का सामूहिक सोलर प्लांट स्थापित हुआ; 71 परिवारों को बिना किसी खर्च के लाभ मिलेगा, जिससे बिजली बिलों में राहत आएगी और गांव हरित ऊर्जा के मॉडल के रूप में उभरकर दूसरे गांवों के लिए उदाहरण बनेगा।

विवरण :: धमतरी जिले के ठेनही गांव में प्रधानमंत्री की पीएम सूर्य घर‑मुफ्त बिजली योजना के तहत 142 किलोवॉट क्षमता का सामूहिक सोलर प्लांट स्थापित कर 71 परिवारों का 2-2 किलोवॉट पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। योजना की पूरी लागत वेंडरों की सब्सिडी से उठाई गई और गांव के किसी भी परिवार से कोई राशि नहीं ली गई। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण होते ही प्लांट से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ होगा और परिवारों को बिजली बिलों से राहत मिलेगी।

यह परियोजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराएगी बल्कि ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आर्थिक बचत को भी बढ़ावा देगी। ठेनही में बने मॉडल के सफल कार्यान्वयन के पश्चात नगरी विकासखंड के कई अन्य गांवों में समान परियोजनाएँ लगाने की योजना है। कभी विकास की मुख्यधारा से दूर रहे इस गांव में अब हरित ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है।

Leave a Reply