अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
22 जुलाई 2026 । वर्षा ऋतु में सेवा भाव का परिचय देते हुए सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला और गुमटी संचालकों को नि:शुल्क छतरियां वितरित कीं। पंचायत पदाधिकारियों ने इसे समाज के वंचित वर्ग के लिए छोटा, लेकिन उपयोगी सहयोग बताया।

विवरण :: वर्षा ऋतु की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने समाजसेवा की दिशा में सराहनीय पहल की। रायपुर के एम.जी. रोड, कटोरा तालाब, राजेंद्र नगर तथा मरीन ड्राइव क्षेत्र में जरूरतमंद मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला एवं गुमटी संचालकों को नि:शुल्क छतरियां वितरित की गईं।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य खुले आसमान के नीचे कार्य करने वाले श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को वर्षा के समय राहत प्रदान करना था। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। छतरी प्राप्त करने वाले लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पंचायत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने इसे जनसेवा का प्रेरक उदाहरण बताया।




