*नेपाल बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीयों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता जताई*
*अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और दूतावास से संपर्क जारी*
*मंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया*
Amrit today Raipur Chhattisgarh : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने चिंता जताई है। लापता लोगों में अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। मंत्री ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क की जानकारी दी।
विवरण : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लापता भारतीयों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता कर्ताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. मीना गुप्ता ब्रिटेन में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। मंत्री ने बताया कि उनकी सुरक्षित वापसी के लिए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय से तत्काल संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। मंत्रालय की ईमेल आईडी भी परिवार को उपलब्ध कराई गई है ताकि जरूरी विवरण भेजे जा सकें। मंत्री अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी के सुरक्षित लौटने की कामना की जा रही है।




