• Wed. Sep 2nd, 2026

ओडिशा लोक भवन ने रचा इतिहास! 88 अंकों के साथ मिला IGBC प्लेटिनम प्रमाणन

ByAmritToday

Sep 2, 2026
Spread the love

ओडिशा लोक भवन को आईजीबीसी प्लेटिनम ग्रीन कैंपस प्रमाणन, 88 अंक के साथ देश का पहला प्रमाणित लोक भवन 635 किलोवाट पीक सौर क्षमता, 80 प्रतिशत से अधिक हरित क्षेत्र और 35 प्रतिशत से ज्यादा जल बचतसंशोधित आईजीबीसी ग्रीन कैंपस वी1 मानकों के तहत प्लेटिनम पाने वाला देश का पहला परिसर होने का दावाAmrit today Bhuvneshwar Orissa: ओडिशा के लोक भवन को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने प्लेटिनम ग्रीन कैंपस प्रमाणन प्रदान किया है। परिसर को 100 में 88 अंक मिले हैं।

यह देश का पहला लोक भवन या राजभवन है, जिसे आईजीबीसी ग्रीन कैंपस रेटिंग सिस्टम के तहत प्लेटिनम स्तर की मान्यता मिली है।ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के मार्गदर्शन में लोक भवन ने ऊर्जा दक्षता, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण, जैव विविधता, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ परिवहन के क्षेत्र में उपाय लागू किए हैं।

आईजीबीसी ने इन प्रयासों के आधार पर परिसर को 88 में 100 अंक देते हुए प्लेटिनम ग्रीन कैंपस प्रमाणन दिया। लोक भवन परिसर में 80 प्रतिशत से अधिक हरित क्षेत्र है, जहां 72 प्रजातियों के 2,374 पेड़ दर्ज हैं। यहां जल-कुशल प्रणालियों से पेयजल उपयोग में 35 प्रतिशत से अधिक कमी का दावा किया गया है।

ऊर्जा जरूरतों के लिए आठ भवनों में कुल 635 किलोवाट पीक क्षमता की सौर व्यवस्था स्थापित है, जबकि ऊर्जा प्रदर्शन सूचकांक 50.57 किलोवाट घंटा प्रति वर्गमीटर प्रति वर्ष बताया गया है।

परिसर में जैविक अपशिष्ट का वर्मी-कम्पोस्टिंग के जरिए उपचार, सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजने, ईवी आधारित आंतरिक परिवहन और चार्जिंग ढांचे जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

Leave a Reply