• Sat. Sep 5th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

03 सितम्बर 2026 । गंगरेल जलाशय में जलभराव बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। दो सैनिक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात किए गए हैं। जल संसाधन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन ने नागरिकों से बांध, नदी और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के निकट न जाने की अपील की है।

विवरण : गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव को देखते हुए नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु दो सैनिकों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात किया गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन ने स्पष्ट अपील की है कि नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से गंगरेल बांध, जलाशय, नदी तथा जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के अत्यंत निकट न जाएं। बच्चों को नदी या जलाशय के पास अकेले न जाने दें। नदी में स्नान, तैराकी या तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरने से बचें। मछली पकड़ने या सेल्फी लेने के लिए भी पानी के किनारे या जोखिम वाले स्थानों तक जाना खतरनाक हो सकता है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोखिम न लेने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है।

Leave a Reply