Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
रायपुर प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे गणेश उत्सव के पांचवें दिन महिला पत्रकारों ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। संयुक्त सचिव निवेदिता साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने घरों से बनाए पकवान भोग में अर्पित किए। इससे उत्सव में पारिवारिक आत्मीयता और सामूहिक भागीदारी का भाव प्रकट हुआ।

विवरण: रायपुर प्रेस क्लब द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष की थीम पर मनाया जा रहा है। विशेष साज-सज्जा के बीच अलग-अलग दिनों में पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं को आराधना का अवसर दिया जा रहा है। रविवार को वीडियो पत्रकार पूजा-अर्चना करेंगे और संध्या आरती में शामिल होंगे।

प्रेस क्लब ने सभी पत्रकारों को शाम 7:30 बजे होने वाली आरती में शामिल होने का आह्वान किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ फोटो पत्रकार नरेंद्र बंगाले सहित रुमा सेनगुप्ता, अनुराधा गुप्ता, मीनल शर्मा, अंबिका मिश्रा, शगुफ्ता शिरीन, विनीता मंडल, रिया साहू, अंकिता टाटिया, जानकी, सुधा बाग, सैयद सलमा और गणेशी उपस्थित रहीं।





