• Sat. Sep 26th, 2026

दर्रीपारा कवर्धा के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा में बच्चों से घुले-मिले उप मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट कार्य करने वाली माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान…..

Spread the love

अमृत टुडे, कवर्धा छत्तीसगढ़

कवर्धा के दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुभारंभ किया। नन्हे बच्चों ने फूल लेकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बच्चों की मासूमियत ने उप मुख्यमंत्री का दिल जीत लिया। उन्होंने बच्चों को गोद में उठाया, उनसे बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं। बच्चों की चित्रकारी ने विशेष ध्यान खींचा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

विवरण: कवर्धा के दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुभारंभ किया। नन्हे बच्चों ने फूल लेकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बच्चों की मासूमियत ने उप मुख्यमंत्री का दिल जीत लिया। उन्होंने बच्चों को गोद में उठाया, उनसे बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं। बच्चों की चित्रकारी ने विशेष ध्यान खींचा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आकर बिल्कुल घर जैसा माहौल महसूस हो रहा है। बच्चों की मासूमियत और उनका उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया। नन्हे हाथों से बनाए गए चित्रों को देखकर उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बच्चे छोटी उम्र में ही कितनी अच्छी तरह सोचकर चित्र बना रहे हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी और पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग उपयोगी कार्यों में करने वाली माताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

You Missed