• Thu. Oct 22nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, भिलाई/दुर्ग छत्तीसगढ

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भिलाई स्थित प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने परेड की सलामी ली और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। उपस्थित अधिकारियों और शहीद परिवारों ने भी श्रद्धांजलि दी।

विवरण: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भिलाई स्थित प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग परिक्षेत्र अभिषेक शांडिल्य ने परेड की सलामी ली और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

उप पुलिस महानिरीक्षक विजय अग्रवाल, बालोद और बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी, कर्मचारी और शहीद परिवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की रक्षा में बलिदान देने वाले जवानों के साहस और समर्पण को नमन किया गया। पुलिस बल ने शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply