• Thu. Oct 22nd, 2026

धमतरी में सड़क सुरक्षा के लिए उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट, नाबालिग वाहन चालन रोकने जागरूकता अभियान…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

धमतरी में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का पालन बढ़ाने के लिए एनसीसी, स्काउट गाइड तथा एनएसएस कैडेट सड़क पर सक्रिय हो गए हैं। यातायात पुलिस के सहयोग से चल रहे अभियान में नाबालिग वाहन चालन रोकने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विवरण : धमतरी शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात की जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस के सहयोग से एनसीसी, स्काउट गाइड तथा एनएसएस के कैडेट जागरूकता अभियान चला रहे हैं। कैडेट शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मार्गों और धार्मिक स्थलों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं।

अभियान में विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को सचेत किया जा रहा है। कैडेट बता रहे हैं कि नाबालिग अवस्था में वाहन चलाना कानून का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें।

दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों एवं यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की समझाइश दी जा रही है। कैडेट पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की भी सलाह दे रहे हैं।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। युवाओं की सहभागिता से यह अभियान जनभागीदारी का प्रभावी रूप ले रहा है।

Leave a Reply