• Mon. Nov 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रपति के बस्तर दौरे, धान खरीदी और आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रवास पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। धान खरीदी की तारीख समय आने पर तय होगी।

विवरण: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रपति के बस्तर दौरे, धान खरीदी और आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रपति बस्तर प्रवास पर आ रही हैं।

कांग्रेस द्वारा दौरे पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज के गौरव हैं और उनके बस्तर दौरे से खुश होना चाहिए। धान खरीदी की तारीख तय न होने पर उन्होंने कहा कि अभी धान की कटाई शुरू नहीं हुई है। समय आने पर सरकार तारीख तय करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व में किसानों को समय पर भुगतान न करने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply