• Sun. Oct 25th, 2026

भारतीय किसान संघ की अन्नदाता गर्जना रैली 27 अक्टूबर को महानदी भवन घेराव के साथ, धान बोनस और 10 मांगों को लेकर हलधारी करेंगे प्रदर्शन…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 27 अक्टूबर को नया रायपुर में अन्नदाता गर्जना रैली का आयोजन किया जा रहा है। किसान सुबह 11 बजे महानदी भवन का घेराव करेंगे। रैली में धान बोनस, 2022-23 की धान खरीदी का 1700 करोड़ रुपये बकाया भुगतान, धान खरीदी मूल्य में वृद्धि, टोकन व्यवस्था सुधार और गौवंदन योजना लागू करने सहित 10 प्रमुख मांगों को लेकर किसान एकजुट होंगे। नारा है- कृषिमित् कृषस्व, खेती ही करो।

विवरण: भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को नया रायपुर में अन्नदाता गर्जना रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के तहत किसान सुबह 11 बजे महानदी भवन का घेराव करेंगे। इस आंदोलन का मुख्य नारा- कृषिमित् कृषस्व, खेती ही करो और धान बोनस की करो तैयारी, रायपुर आ रहे हैं हलधारी रखा गया है। किसान संगठन का कहना है कि प्रदेश के हलधारी अपनी वैध मांगों को लेकर एकजुट होकर शासन के समक्ष अपनी आवाज उठाएंगे।
रैली में कुल 10 प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। इनमें गौवंदन योजना लागू करना, जी-राम-जी योजना को गौ संरक्षण से जोड़ना, 2022-23 की धान खरीदी का बकाया 1700 करोड़ रुपये का तत्काल भुगतान और तीन वर्षों की 258 रुपये समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ देकर 3358 रुपये प्रति क्विंटल दर से धान खरीदी करना प्रमुख है। संगठन ने फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को कृषक उन्नति योजना में जोड़ने की भी मांग की है।

किसान संघ ने धान खरीदी अवधि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक निर्धारित करने और प्रति तौल 40 किलो 700 ग्राम का शासनादेश जारी करने की मांग की है। बाढ़ से हुई फसल हानि का तत्काल सर्वे कर क्षतिपूर्ति देने, टोकन व्यवस्था में सुधार लाने, अधूरी सिंचाई योजनाओं को पूर्ण करने और अधिक मूल्य पर खाद बिक्री रोकने की मांग भी शामिल है। भूमि अधिग्रहण में भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर के उदयपुर डिक्लेरेशन के अनुसार कार्य करने तथा जल संरक्षण एवं वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने हेतु मक्का और गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन का क्रम जारी रहेगा।

Leave a Reply