अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युक्तियुक्तकरण के नाम पर लगभग 10,400 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है। अब 200 से अधिक स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई नहीं है।
विवरण: रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद युक्तियुक्तकरण के नाम पर लगभग 10,400 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब सरकार 200 से अधिक स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने जा रही है।
सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा पर खर्च करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार ने 750 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर अंग्रेजी माध्यम की निःशुल्क शिक्षा शुरू की थी, लेकिन वर्तमान सरकार के आने के बाद स्कूलों को बंद करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
कांग्रेस संचार प्रमुख ने अधिकार शिक्षा में बच्चों की भर्ती न होने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों को किताबें और स्कूल ड्रेस भी नहीं पहुंचा पा रही है। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों को बेचने की तैयारी की जा रही है, जो शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर चिंता का विषय है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा के अधिकार और बच्चों के भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि स्कूल बंद होने और निजीकरण की नीति से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को कहां जाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी।



