• Wed. Mar 25th, 2026

Cg News | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

Byamrittoday.in

Jan 11, 2024
Spread the love

CG News | Chief Minister Vishnudev Sai met Home Minister Amit Shah

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात लगातार केंद्रीय मंत्रियों से हो रही है। मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय ने अब से कुछ देर पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान प्रदेश के हालात और अन्य मुद्दों पर उन्होंनेगृहमंत्री से चर्चा की। गृहमंत्री ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार हमेशा साथ है। प्रदेश मेंन्कसल उन्मूलन सहित अन्य मुद्दों पर भी गृहमंत्री शाह से विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव सेसौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री यादव के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्रीकैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी उपस्थित रहे।

हुडको के अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) के अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ ने मुलाकात की।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान हुड़को की योजना पर भी विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply