• Wed. Aug 5th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में हुआ भारत रत्न समारोह

Spread the love

30 मार्च 2024 | राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। भारत रत्न सम्मान समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद नजर आए। कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इन्हें मरणोपरांत ये सम्मान दिया जा रहा है। वहीं, लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत ठीक नहीं है, इस कारण उन्हें अगले दिन यानी 31 मार्च को उनके आवास पर ही ‘भारत रत्न’ दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव(मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया। भाजपा नेता एनवी सुभाष ने कहा कि दुख की बात यह है कि जब कांग्रेस पार्टी 2004 से 2014 तक सत्ता में थी, तब कांग्रेस के किसी भी नेता, खासकर गांधी परिवार ने, उनके(पीवी नरसिम्हा राव) पार्टी के लिए और पूरे देश के लिए किए गए योगदान को मान्यता नहीं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तव में उनके द्वारा इस देश के लिए किए गए बलिदानों, प्रयासों को मान्यता दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता कुमारी ने कहा कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस भाव को शब्दों में बया कर पाना मुश्किल है। यह सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

Leave a Reply

You Missed