• Sat. Oct 31st, 2026
Spread the love

रायपुर 06 अप्रैल 2024। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 बेहतर तरीके से हो, इसके लिए जिले में निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों का टेस्ट लिया जाएगा, जो कि प्रशिक्षण के बाद लिया जा रहा है। यह पहल कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर की गई है ताकि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी कुशलता से निर्वाचन संपन्न करा सके। 6 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र में यह टेस्ट लिया जाएगा। करीब 12 हजार मतदान कर्मी यह टेस्ट देंगे। यह प्रशिक्षण एनआईटी और रविशंकर विश्वविद्यालय में होगा।


उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सेक्टर अधिकारी व मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण के बाद ऐसा टेस्ट लिया जा चुका है।

टेस्ट में 50 नंबर के 25 प्रश्न होंगे

प्रशिक्षण बाद होने वाले टेस्ट 50 नंबर के होंगे। 25 प्रश्नों के जवाब प्रशिक्षार्णियों को देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे। इसके लिए 10 सेट के प्रश्न पेपर तैयार किए गए है और क्यूआर कोड जनरेट किया गया है।

गूगल फॉर्म के माध्यम से एमसीक्यू परीक्षा जाएगी। यह परीक्षा आधे घंटे के लिए होगी। इस कार्य मेंआईटी नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवार, डीआईओ वर्मा, एवम उनकी टीम का विशेष योगदान है।

Leave a Reply

You Missed