• Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

दुर्गा महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया


विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के तहत पृथ्वी के संतुलित रखने के लिए वह सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन कर हम कैसे पानी बिजली फ्यूल पर्यावरण को बचाकर संरक्षण कर सकते हैं इन विषयों पर चर्चा की गई डॉक्टर पूर्णिमा शुक्ला विभाग अध्यक्ष भूगोल विभाग अध्यक्ष इको क्लब ने बताया कि हम पानी की बचत नहीं करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जो हाल चेन्नई और अफ्रीका के केपटाउन शहर आदि का हुआ है अगर यही स्थिति रही तो वह दिन भी दूर नही, वर्ष 2050 तक भारत की स्थिति को आने में ।

इको क्लब के संयोजक सुनीता चंसोरिया ने बताया कि जब हम चौक चौराहों पर सिग्नल पर खड़े होते हैं तब अपने वाहन बंद करना चाहिए जिससे की बचत हो सके टीवी , ए सी को रिमोट से ही बंद नहीं करना चाहिए बल्कि स्विच बटन से भी करना चाहिए विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रकट किया डॉ पूर्णिमा शुक्ला ने लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट पर शपथ दिलाई कार्यक्रम में भूगोल विभाग के डॉक्टर जे के होता डॉक्टर संजीव प्रमाणिक प्रोफेसर भूपेंद्र दुबे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You Missed