• Sat. Aug 15th, 2026

नगर निगम ने मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु हीरापुर गणेश गार्डन, बाजार क्षेत्र सहित विभिन्न बस्तियों में फाॅगिंग चलाया अभियान…..

Spread the love

रायपुर , 28 मई 2024 | रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में नगरवासियों को मच्छरों से राहत दिलवाने मच्छरो पर कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग का कार्य विभिन्न वार्डो एवं जोनों में स्वास्थ्य विभाग एवं जोनो के स्वास्थ्य अमले द्वारा निरन्तर जारी है। आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्तगणों, स्वास्थ्य अधिकारी, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों , कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे फाॅगिंग अभियान का सतत निरीक्षण विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन नम्बर 2 के इंदिरा गाँधी वार्ड नम्बर 27 के विभिन्न स्थानों, जोन नम्बर 7 के डॉक्टर ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 22 के भिन्न क्षेत्रों, जोन 8 के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड नम्बर 1 के हीरापुर के गणेश गार्डन, बाजार क्षेत्र, जोन 9 के तहत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड नम्बर 7 के क्षेत्रों, जोन 10 के तहत श्रीराम मन्दिर के आसपास के क्षेत्रों तहत सहित राजधानी शहर निगम क्षेत्र में विभिन्न बस्तियों मार्गो, सार्वजनिक स्थानों में मच्छरों के कारगर नियंत्रण की दृष्टि से फाॅगिंग अभियान चलाया गया ।

Leave a Reply

You Missed