• Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

रायपुर , 03 अगस्त 2024

अमृत टुडे । रायपुर राजधानी के बूढ़ा तालाब स्पोर्ट्स कंपलेक्स मैदान में आज छत्तीसगढ़ हाईवे परिवहन कल्याण संघ के द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया है संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में जानकारी देते हुए बताया कि

अर्धनग्न प्रदर्शन के पहले संघ के द्वारा धमतरी जिले के गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया

और यह कोशिश की गई की कलेक्टर नम्रता गांधी से मुलाकात का समस्या से अवगत कराया जाए लेकिन कलेक्टर ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही संपर्क हो पाया थक हार कर संघ ने प्रदेश के कई जिलों में विशेष कर महासमुंद धमतरी में अनिश्चितकालीन धरना दिया और शासन तक मांग पहुंचने की कोशिश की किंतु शासन की ओर से भी कोई विशेष पहल नहीं हो पाई लिहाजा संघ के पदाधिकारी परेशान हो गए

और रायपुर में अनिश्चित कालीन धरना के साथ अर्धनग्न प्रदर्शन करने का फैसला किया उन्होंने बताया कि उनके द्वारा हाईवे के माध्यम से गिट्टी और रेट का परिवहन किया जाता है जिसमें ₹ ₹200000 अर्थ दंड लगाया जा रहा है जो की गैर वाजिब है उनका कहना था कि महासमुंद जिले में धारा 379 के तहत कार्रवाई की जा रही है

यह भी युक्ति संगत नहीं है यहां तक की गाड़ी पकड़े जाने के बाद गाड़ी मालिक और चालक के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए ऐसा इसलिए की जो वास्तविक में दोषी हैं उनको भी सजा मिलनी चाहिए वास्तविक दोषी से आशय उन लोगों से है जो अवैध उत्खनन कर रहे हैं और खनिज नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं

Leave a Reply