• Sun. May 17th, 2026
Spread the love

रायपुर, 30 अगस्त 2024

अमृत टुडे । राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन सचिवालय में कार्यरत टेलीफोन ऑपरेटर राजेश सुधाकर के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply