• Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत आम पेड़ का किया रोपण

लक्ष्मण मंदिर, तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का किया अवलोकन

मंदिरों की निर्माण शैली को देखकर हुए अभिभूत
रायपुर, 30 अगस्त 2024 

राज्यपाल रमेन डेका महासमुंद प्रवास के दौरान आज पुरातत्व और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में प्रसिद्ध और प्राचीन लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल मंदिर की भव्यता और निर्माण शैली को देखकर मंत्रमुग्ध हुए। ज्ञातव्य है कि यह मंदिर केंद्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक है, जिसका निर्माण 6 वीं शताब्दी में किया गया था।

इस मंदिर की विशेषता है कि यह लाल ईंटों से निर्मित है। इसके अलावा राज्यपाल ने तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के इतिहास और निर्माण शैली की विस्तार से जानकारी दी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर विजिटिंग रजिस्टर में मंदिरों के रख रखाव की सराहना की और इनके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने सुझाव भी दिए।


राज्यपाल डेका ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशी आम के पौधे का रोपण किया।
इस अवसर पर महासमुंद जिला प्रशासन के अधिकारी तथा वन  एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed