• Thu. Mar 26th, 2026

जनपद पंचायत कसडोल के क्षेत्र क्रमांक 10 से जनपद सदस्य हेतु सत्यवती दिव्या ने भरा नामांकन…..

Spread the love

04 फरवरी 2025

अमृत टुडे । सत्यवती दिव्या ने 3 फरवरी को जनपद पंचायत कसडोल के क्षेत्र क्रमांक 10 से जनपद सदस्य का नामांकन भरने के लिए बड़ी धूमधाम के साथ अपने समर्थकों के बीच में उपस्थित हुईं। इस दिन उनको सैकड़ों की संख्या में समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी।

सत्यवती दिव्या के नेतृत्व में भारी संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए, जो उनके चुनावी विजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जता रहे थे। यह दिन उनके राजनीतिक करियर के लिए एक मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा था, जो भविष्य में उनकी सफलता की संभावनाओं को और भी बढ़ा सकता है।

इस नामांकन प्रक्रिया ने न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके समर्थकों के लिए भी एक ऐतिहासिक पल बनकर उभरा है।

Leave a Reply