• Thu. Mar 26th, 2026

महाशिवरात्रि पर सुंदरकाण्ड पाठ व भजन संध्याविनय अग्रवाल एण्ड पार्टी देगी प्रस्तुति, भंडारे का भी आयोजन…..

Spread the love

रायपुर, 22 फरवरी 2025

अमृत टुडे । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबे कालोनी में 26 फरवरी बुधवार को सुंदरकाण्ड पाठ, भजन संध्या का आयोजन किया रहा है जिसमें मशहूर भजन सम्राट विनय अग्रवाल एण्ड पार्टी प्रस्तुति देंगे।

आयोजक रीना हेमंत जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर मंदिर में सुबह रूद्राभिषेक, पूजा-अर्चना के साथ ही पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। संध्या 5 बजे से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात फलिहार व भंडारा का आयोजन किया गया है।

महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है के उदय से हुआ।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके अलावा हर महीने आने वाली चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा सबसे कमजोर स्थिति में होता है इसलिए भगवान शिव ने उसे अपने मस्तक पर धारण किया। इसलिए इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव की उपासना करता है उसकी कुंडली से चंद्र दोष भी दूर हो जाता है।

Leave a Reply