रायपुर, 04 जुलाई 2025
अमृत टुडे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के मोबाईल गुमने एवं चोरी होने की अधिक
शिकायत मिलती रहती है। जिसको गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर,श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर, एस. एन. अख्तर एवं समस्त थाना प्रभारियों की साइबर सेल की मदद से अधिक से अधिक मोबाईल सीईआईआर पोर्टेल से बरामद करने के दिशा-निर्देश दिये गये थेamrittoday.in

जिसके पालन में जीआरपी रायपुर के द्वारा साइबर के माध्यम से जीआरपी रायपुर में गुम एवं चोरी किये हुए मोबाईल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाईलों को ट्रेस किया गया तथा एक सयुक्त टीम मोबाईल बरामदगी हेतु भेजकर सीईआईआर पोरटल के 51 नग लावारिस के 15 नग, अपराथ के 10 नग,मोबाईल कुल 76 नग, कीमती- 20 लाख रूपये के सभी मोबाईल को बरामद किया गया ।

आज दिनांक 4.07.2025 को कार्यालय पुलिस अथीक्षक (रेल) राथपुर में मालिकों को पुलिस अ्धीक्षक (रेल) रायपुर के द्वारा सीईआईअआर पोर्टल एवं लावारिस में मिले मोबाईल को उनके मालिकों को सुपर्द किया गया ।


