अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर, डीपो पारा रोड स्थित भोला साहू के घर के पास बने चबूतरे पर कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपये का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार जुआरियों का विवरण:
- पुरुषोत्तम महावर, धमतरी
- उमेश देवांगन, धमतरी
- भोलाराम साहू, धमतरी
- कमलेश गोयल, धमतरी
- मनीष उर्फ मनोज राठी, धमतरी
- गोपाल उर्फ छोटू साहू, धमतरी
- संतोष शर्मा, धमतरी
जप्ती का विवरण:
- फड़ से जप्त रकम: 2,00,350 रुपये
- पास से जप्त रकम: 1,09,000 रुपये
- कुल नगदी रकम: 3,09,350 रुपये
- अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 291/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



