ऑपरेशन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते पकड़े गए 21 आरोपी, धमतरी पुलिस की अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर
पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 09 नवंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चौकी बिरेझर, थाना भखारा एवं थाना सिहावा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर ताश की 52 पत्तियों से काट-पत्ती नामक हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 21 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 10,570/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई। सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कुल 05 पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार जुआरीगण एवं जब्ती का थाना-वार विवरण
(01)चौकी बिरेझर –
अपराध क्रमांक 383/26
स्थान: ग्राम चरोद, रंगमंच के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे।
जब्ती: 5,700/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती।
गिरफ्तार जुआरीगण:
(01) एकल साहू पिता हरीशचंद साहू, उम्र 27 वर्ष।
(02) भीमराज साहू पिता रामजी साहू, उम्र 47 वर्ष।
(03) विजय साहू पिता अलखराम साहू, उम्र 44 वर्ष।
(04) केवल साहू पिता हीरालाल साहू, उम्र 27 वर्ष।
(05) जयप्रकाश ढीमर पिता जोगीराम साहू, उम्र 28 वर्ष।
(06) अजय बघेल पिता हीरालाल बघेल, उम्र 29 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम गोतियारडीही, थाना अभनपुर।
(02) थाना सिहावा- अपराध क्रमांक 92/26
स्थान: ग्राम उमरगांव, घटुला जाने वाले मार्ग पर इमली पेड़ के नीचे।
जब्ती: 1,600/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती।
गिरफ्तार जुआरीगण:
(01) नारायण महार पिता लोकेश महार, उम्र 28 वर्ष।
(02) योगेश सूर्यवंशी पिता स्व. रतिराम, उम्र 52 वर्ष।
(03) खेलन मरकाम पिता नारायण मरकाम, उम्र 42 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम उमरगांव, थाना सिहावा।

(03). थाना भखारा –
अपराध क्रमांक 135/26
स्थान: ग्राम देवरी, बाजार चौक।
जब्ती: 850/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती।
गिरफ्तार जुआरीगण:
(01) खिलेश्वर बैस पिता दशरथ बैस, उम्र 36 वर्ष।
(02) घनश्याम तारक पिता तिहारूराम, उम्र 20 वर्ष।
(03) रूपेश कुमार तारक पिता रामप्रकाश तारक, उम्र 28 वर्ष।
(04) योगेश्वर चंद्राकर पिता वासुदेव चंद्राकर, उम्र 34 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम देवरी।
(04)थाना भखारा” –
अपराध क्रमांक 136/26
स्थान: ग्राम भेलवाकूद्रा, हनुमान मंदिर के पास।
जब्ती: 870/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती।
गिरफ्तार जुआरीगण:
(01) महेन्द्र धनकर पिता नंदकुमार धनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी।
(02) अमृत बांधे पिता घासीराम बांधे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डिदगा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
(03) तीकम साहू पिता बलिराम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी।
(04) खिलेश पटेल पिता तेलूराम पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी।
▪️ (05) थाना सिहावा – अपराध क्रमांक 93/26
स्थान: ग्राम बिरगुड़ी, हर्रापारा शिव मंदिर के पीछे।
जब्ती: 1,550/- रुपये नगद एवं ताश की 52 पत्ती।
गिरफ्तार जुआरीगण:
(01) डमरू नाग पिता छबिलाल नाग, निवासी ग्राम बिरगुड़ी हर्रापारा।
(02) सुनील सिंघे पिता स्व. अंजोर राव सिंघे, निवासी ग्राम बिरगुड़ी हर्रापारा।
(03) किरण कश्यप पिता नरेन्द्र कश्यप, निवासी ग्राम बिरगुड़ी हर्रापारा।
(04) कमल धुडेंसी पिता यादव राम धुडेंसी, निवासी ग्राम बिरगुड़ी हर्रापारा।
(05) लोकेश देव पिता नरेन्द्र देव, निवासी ग्राम बिरगुड़ी हर्रापारा।
सभी निवासी थाना सिहावा क्षेत्र, जिला धमतरी (छ.ग.)।
धमतरी पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प
