• Sat. Nov 7th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

धमतरी में अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए 15 नवंबर को महा-मैराथन का आयोजन होगा। इंडोर स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ में विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम स्थान पर 5001 रुपये, द्वितीय पर 3001 और तृतीय स्थान पर 1001 रुपये रखे गए हैं। पात्र अभ्यर्थी आधार कार्ड और लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर प्रातः 4 से 5 बजे के बीच पहुंचें।

विवरण: धमतरी में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 15 नवंबर 2026, रविवार को अग्निवीर महा-मैराथन का आयोजन किया जाएगा। निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केंद्र एवं मिलिट्री एकेडमी, धमतरी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ होगी। कार्यक्रम धमतरी के इंडोर स्टेडियम में प्रातः 5 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 4 से 5 बजे तक ही मान्य रहेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रतिभागी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।यह प्रतियोगिता केवल छत्तीसगढ़ के उन अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को परखना है। आयोजकों के अनुसार इससे अभ्यर्थी आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को 5001 रुपये, द्वितीय स्थान पर 3001 रुपये और तृतीय स्थान पर 1001 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को आधार कार्ड और अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है। चिकित्सा परीक्षण वाले अभ्यर्थियों को नाश्ता और आवश्यक भोजन स्वयं लेकर आने की सलाह दी गई है। 1600 मीटर दौड़ अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का प्रमुख शारीरिक परीक्षण माना जाता है।

Leave a Reply