• Thu. Feb 5th, 2026

नक्शा-बटांकन, स्वामित्व योजना व डिजिटल कार्यों की प्रगति पर कलेक्टर की सख्ती : पटवारियों की कार्यशैली की समीक्षा…..

ByPreeti Joshi

Jul 23, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अबिनाश मिश्रा, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अपर कलेक्टर, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आधार सीडिंग एवं स्वामित्व योजना, #आरआई एवं पीठासीन अधिकारी, #इंडिया न्यूज़, #इंदिरा देवहारी, #एसडीएम, #कन्या महाविद्यालय, #कलेक्टर मिश्रा, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जनपद पंचायतों, #डिजिटल हस्ताक्षर, #नक्शा-बटांकन, #नभसिंह कोसले, #नारायण राव मेघावाले, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पटवारियों की कार्यप्रगति, #प्रीती दुर्गम, #बैठक, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #समीक्षा बैठक, #सीईओ, #सीमांकन, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

धमतरी, अमृत टुडे।  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय के सभाकक्ष में जिले के पटवारियों की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नक्शा-बटांकन, सीमांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, आधार सीडिंग एवं स्वामित्व योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर  इंदिरा देवहारी, एसडीएम  प्रीती दुर्गम, नभसिंह कोसले, जनपद पंचायतों के सीईओ, आरआई एवं पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर मिश्रा ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि हर दो माह में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिन पटवारियों ने अब तक नक्शा-बटांकन, डिजिटल हस्ताक्षर एवं अन्य कार्य पूर्ण नहीं किए हैं, वे निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। जनता से संबंधित राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी निपटारा किया जाए। शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उन पटवारियों प्रशंसा की जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में सभी नक़्शा-बटांकन, डिजिटल और तकनीकी कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। कलेक्टर ने शेष पटवारियों से भी इसी तरह की सक्रियता और प्रतिबद्धता की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा, “आपका कार्य ही हमारे जिले की पहचान बनाता है। उच्चस्तरीय समीक्षा में जिले का प्रदर्शन आपके काम से ही आंका जाता है। ऐसे में सभी पटवारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।” बैठक में राजस्व निरीक्षक दीपचंद भारती ने पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन के जरिए पटवारियों के कामकाज की जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड वितरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल राजस्व सेवाओं की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली।

Leave a Reply