• Wed. Sep 30th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Balod Chhattisgarh

बालोद जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना से जमुना बाई का निःशुल्क घुटना ऑपरेशन हुआ। लंबे समय से घुटने के गंभीर दर्द से परेशान जमुना बाई को अब दो दिन बाद वॉकर के सहारे चलने की राहत मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

विवरण : गुंडरदेही विकासखंड की निवासी जमुना बाई लंबे समय से घुटने के गंभीर दर्द से परेशान थीं। उठने-बैठने, चलने-फिरने और घर के सामान्य काम करने में कठिनाई होती थी। निजी अस्पताल में उपचार का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल था। परेशानी बढ़ने पर वे जिला अस्पताल बालोद पहुंचीं। चिकित्सकों ने जांच, एक्स-रे और आवश्यक परीक्षणों के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। उपचार की प्रक्रिया समझने के बाद परिजनों की सहमति से ऑपरेशन किया गया।

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने देखभाल की। जब वॉकर के सहारे फिर कदम बढ़ाए, तो चेहरे पर खुशी थी और परिवार को स्वास्थ्य में सुधार की नई उम्मीद मिली। जमुना बाई ने कहा कि आयुष्मान योजना ने आर्थिक कठिनाई के समय उपचार का सहारा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

You Missed