• Thu. Mar 26th, 2026

किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति, प्रशासन की सतत निगरानी जारी…..

ByPreeti Joshi

Aug 1, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #खाद का भंडारण, #खाद बीज, #खाद-बीज की उपलब्धता, #खेती-किसानी, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, #न्यूजछत्तीसगढ़, #राजनांदगांव, #राजनांदगांव जिले, #राज्य के किसान, #रासायनिक, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #सीईओ प्रभात मिश्रा, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे। राज्य के किसान अभी फिलहाल जोर-शोर से खेती किसानी में जुटे हुए हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु शासन द्वारा खाद-बीज की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।  

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि राजनांदगांव जिले में अब तक 37720.3 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया जा चुका है, जो कुल संभावित आवश्यकता का 73.21 प्रतिशत है। इस भंडारण में 12398.7 मीट्रिक टन यूरिया, 7078.1 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट, 4809.3 मीट्रिक टन डीएपी, 9727.1 मीट्रिक टन एनपीके तथा 3707.2 मीट्रिक टन पोटाश शामिल हैं।

अब तक कृषकों को 33364.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है, जिसमें 11168.8 मीट्रिक टन यूरिया, 5827.5 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट, 4191.4 मीट्रिक टन डीएपी, 9219.1 मीट्रिक टन एनपीके एवं 2957.7 मीट्रिक टन पोटाश का समावेश है। वर्तमान में 4355.9 मीट्रिक टन खाद का वितरण शेष है, जिसमें 1229.9 मीट्रिक टन यूरिया, 1250.7 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट, 617.9 मीट्रिक टन डीएपी, 508 मीट्रिक टन एनपीके और 749.4 मीट्रिक टन पोटाश शामिल हैं।

बीज भंडारण और वितरण की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में कुल 10805.58 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें से अब तक 10276.16 क्विंटल बीज कृषकों को वितरित किया जा चुका है, जिसमें धान बीज की मात्रा 10260.50 क्विंटल शामिल है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने अधिकारियों को सभी सहकारी समितियों में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था निगरानी के निर्देश दिए। 1

Leave a Reply