मुख्य आकर्षण: इंडियन आइडल पवन दीप राजन और भजन गायिका गीता बेन रबारी बान्धेगे समा संयोजक बसंत अग्रवाल ने दी जानकारी
रायपुर 16 अगस्त 2025
अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है सार्वजनिक दहीहंडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दहीहंडी उत्सव का 16 व भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह विशाल 7 प्रतियोगिता दिनांक 17 अगस्त 2025 दिन रविवार को शाम 4:00 बजे से अवधपुरी मैदान श्रीनगर रोड गुढ़ियारी में आयोजित होगी। विजेताओं को कल इनाम राशि 11 लाख जिसमें पुरुष दही हांडी 7 लाख महिला दही हांडी 2 लाख और ग्रीस युक्त खंभा हांडी 2 लाख है और 50 लोगों की टोली को 11000 रुपए और 100 लोगों की टोली को 21000 रुपए सांत्वना पुरस्कार राशि रखी गई है। जो इस आयोजन को प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित दहीहंडी उत्सव बनाती है।
देश भर से जूटेंगी गोविंदा टोलीया
इस उत्सव की लोकप्रियता अब केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रही संयोजक बसंत अग्रवाल के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज यह आयोजन एक राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है । इस वर्ष अभी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उडीसा मध्य प्रदेश झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से गोविंदा टोलीया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रही है। समिति के सह संयोजक है महेंद्र साहू ने बताया कि अब तक रायपुर दुर्ग राजनांदगांव बेमेतरा कवर्धा की 30 स्थानीय टोलीयों समय तो कई महिला टोलिया ने भी अपना पंजीयन कर लिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र इंदौर तथा जबलपुर की प्रसिद्ध गोविंदा टोलिया ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। यह प्रतियोगिता सभी के लिए पूर्णता निशुल्क है।
सितारों से सजेगी मनोरंजन की शाम
हर वर्ष की तरह इस साल भी समिति ने कृष्ण भक्तों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा है गोविंदा टोलीया के उत्साहवर्धन और दर्शकों के मनोरंजन के लिए देश के नाम चिन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस बार मंच पर इंडियन आइडल चैंपियन पवनदीप राजन अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखरेंगे तो वही विश्व विख्यात भजन गायिका गीताबेन रबारी अपने भजनों से पूरे माहौल को कृष्णा में कर देगी। आपको बता दे की गीताबेन रबारी भारत सहित देश विदेश की महिलाओं में काफी लोकप्रिय है साथ ही राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका पूनम दिव्या तिवारी भी अपनी प्रस्तुतियों से सम बंधेंगे उड़ीसा के कलाकारों द्वारा पारंपरिक घंटा बजा और गृह युद्ध का खंबे पर चढ़ने की प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
एक छोटे आयोजन से विशाल उत्सव तक का सफर
संयोजक बसंत अग्रवाल ने इस आयोजन के सफर को याद करते हुए बताया हमने यह यात्रा सन 2010 में महावीर स्कूल के पास एक छोटे से मैदान से शुरू की थी तब मोहल्ले की ही कुछ समितियां जैसे मुर्रा भट्टी सतनामी पारा शुक्रवारी बाजार की टोलियां भाग लेती थी आप सभी के सहयोग और भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से आज यह आयोजन एक विशाल रूप ले चुका है दो वर्ष कोरोना कल के कारण यह आयोजन संभव नहीं हो पाया था लेकिन अब यह अपने 16वें वर्ष में पूरी भव्यता के साथ लौट आया है।
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
समिति ने हजारों की संख्या में आने वाले दर्शकों और गोविंदा तालियां की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है प्रशासन के सहयोग से चुपके-चुपके पर पुलिस बल तैनात रहेगा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था भी मौके पर मौजूद रहेगी समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी गोविंद टोली के साथ होने वाली दुर्घटना की जिम्मेदारी स्वयं टोली की होगी इसके लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।

