रायगढ़, 15 अगस्त 2025
अमृत टुडे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा की पूरे भारतवर्ष में आज स्वाधीनता दिवस जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, और यह दिन सभी भारतीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस विशेष अवसर पर, मैं समस्त रायगढ़ वासियों और पूरे छत्तीसगढ़ के निवासियों को दिल से बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। आज का दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने बलिदान और संघर्ष के माध्यम से हमें यह स्वतंत्रता दिलाई।
इस दिन को मनाते हुए, हमें यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम एक विकसित भारत की ओर बढ़ेंगे, और इसके साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को भी साकार करेंगे। आइए, हम सब मिलकर इस लक्ष्य की ओर एकजुट होकर बढ़ें।

