रायपुर, 19 अगस्त 2025
अमृत टुडे। आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत वार्ड ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत किये गए अवैध निर्माण को हटाए जाने की कार्यवाही अभियान चलाकर की गयी ।

जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग के उप अभियंता लोचन प्रसाद चौहान और अबरार खान की उपस्थिति में तत्काल स्वीकृति ।
विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर तोड़ा गया एवं भविष्य में स्वीकृति लेकर नियमानुसार निर्माण करवाने की कड़ी हिदायत सम्बंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा दी गयी.

