• Tue. Sep 22nd, 2026

न्योता भोज में कलेक्टर ने बच्चों संग बैठकर किया भोजन…..

Spread the love

छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मन लगाने और ऊँचे मुकाम तक पहुँचने के दिए प्रेरणादायी संदेश

धमतरी, 19 अगस्त 2025

अमृत टुडे। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री में आज आयोजित न्योता भोज के दौरान मानवीय और प्रेरक दृश्य देखने को मिले। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और  अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सर्वा ने स्वयं स्कूली बच्चों को भोजन परोसा और बाद में उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया।

भोजन के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की। बच्चों ने भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर उन्हें परिवार के मुखिया की तरह महसूस किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि “आप सभी को खूब मन लगाकर पढ़ना है और ऊँचे मुकाम पर पहुँचना है।’

जन्मदिन पर विशेष आयोजन

’जनपद सदस्य अनिता एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश यादव द्वारा अपने पुत्र विवेक यादव के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन किया गया था। कलेक्टर मिश्रा ने विवेक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दी।

समुदाय की सहभागिता से नई पहल

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यार्थियों को गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में सामुदायिक भागीदारी से नई परंपरा की शुरुआत हुई है। इसे ‘न्योता भोजन’ नाम से लागू किया गया है। यह भारतीय संस्कृति की सामूहिकता और परोपकार की परंपरा का जीवंत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उनकी इस पहल ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। यह निरंतर जारी है।

Leave a Reply

You Missed